Wednesday, 6 April 2016

इस नए फीचर से सरकार और हैकर्स की पहुंच से दूर हुआ व्हॉट्सएप

इस नए फीचर से सरकार और हैकर्स की पहुंच से दूर हुआ व्हॉट्सएप

व्हॉट्सएप ने आए दिनों अपने डेटा हैक से जुडी समस्याओं की शिकायतें मिलने के बाद अपने एक फीचर में बड़ा बदलाव किया है, इस बदलाव से हैकर्स अब व्हॉट्सएप के इन्स्क्रिप्ट डेटा को डिकोड नहीं कर पाएंगे। व्हॉट्सएप पर मैसेज, फोटो, ऑडियो या वीडियो शेयर करते हैं, तो निश्चिंत हो जाइए। अब आपका मैसेज न तो हैकर और न हीं किसी देश की सुरक्षा एजेंसी ही पढ़ सकती है। अब सिर्फ मैसेज भेजनेवाला और जिसे भेजा गया है वही इस मैसेज को पढ़ पाएगा। व्हाट्सप्प मेसेंजर एप ने अपने नए अपडेट में यह नया फीचर एड किया है।
अब तक व्हॉट्सएप के मैसेज सुरक्षा एजेंसियों से लेकर हैकर तक कोई भी इंटरसेप्ट कर सकता था, लेकिन अब मैसेज ऐसे कोड में जाएगा कि कोई नहीं पढ़ पाएगा। अभी तक एप्पल और ब्लैकबेरी को ही सबसे सुरक्षित माना जाता था। हाल ही में ऐसा मामला अमेरिका में सामने आया था। एप्पल कंपनी ने निजता को प्राथमिकता देते हुए एक कथित आतंकी के आईफोन के डाटा को अमेरिकी सरकार को देने से मना कर दिया था।
यह है नया अपडेट 
व्हॉट्सएप पिछले दो साल से अपने मैसेज के इंक्रिप्‍शन पर काम कर रहा था।व्हॉट्सएप के सबसे ताजा वर्जन से कॉल, मैसेज, फोटो, वीडियो, फाइल, आवाज सब कुछ खास कोड के जरिए यूजर के पास जाएगा। उस खास कोड के जरिए वो मैसेज सुरक्षित रहेगा। इस तरह से वो मैसेज भेजने वाले और जिसे भेजा गया है तक ही रहेगा। अब चाहें आप किसी ग्रुप में मैसेज, वीडियो, ऑडियो या फोटो भेजें, यह पूरी तरह से सुरक्षित होगा। यहां तक कि व्हॉट्सएप के इंजीनियर्स भी इस मैसेज को नहीं पढ़ पाएंगे। आपको बता दें कि व्हाट्सप्प बेहद लोकप्रिय मैंसेंजर है, दुनिया भर में व्हाट्सप्प के 100 करोड़ यूजर्स हैं।
बढ़ती हैकिंग से उठाया यह कदम
व्हॉट्सएप मैसेजिंग से जुड़े अब तक कई ऐसे मामले आते रहे हैं जिनमें व्हॉट्सएप पर मैसेज को हैकर्स ने हैक कर कई खुफिया जानकारियां चुराई हैं। कई बार सरकार और सुरक्षा एजेंसियां भी सुरक्षा मामलों के चलते जरूरत पड़ने पर व्हॉट्सएप को ट्रेस करती रही हैं लेकिन व्हाट्सप्प के नए कदम से ऐसा नहीं हो पाएगा। दरअसल व्हॉट्सएप ने यूजर्स की निजता को ध्यान में रखकर व्हॉट्सएप के मेसेज की सुरक्षा बढ़ा दी है।

Wednesday, 30 March 2016

माल्या 9000 करोड़ रुपए से ज्यादा के कर्ज का भुगतान करें, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई: वित्त मंत्री जेटली
नयी दिल्ली: विजय माल्या जैसे ऋण भुगतान में जान बूझ कर चूक करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि उन्हें बैंकों को सम्मान से बकाए का भुगतान करना चाहिए अन्यथा वे ऋणदाताओं और जांच एजेंसियों के दबाव का सामना करने के लिए तैयार रहें।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया, 7 जवान शहीद


छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में       विस्फोट किया, 7 जवान शहीद

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट में उड़ा दिया है। इस घटना में सात जवान शहीद हो गए हैं। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट में उड़ा दिया है। इस घटना में सात जवान शहीद हो गये हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के 230 वीं बटालियन के जवान आज दंतेवाड़ा से सुकमा मार्ग में स्थित अपने कंपनी की शिविर में जा रहे थे। जवान वाहन में सवार थे। जब वाहन मेलावाड़ा गांव के करीब पहुंचा तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गये और इसमें बैठे सात जवान शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। हमले में घायल और शहीद जवानों को बाहर निकाला जा रहा है। राज्य के गृह मंत्री अजय चंद्राकर ने आज यहां विधानसभा में बताया कि दंतेवाड़ा जिले में सात जवानों के शहीद होने की जानकारी है तथा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।